फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now all primary health centers will also get Kovid-19 vaccine

अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगेगा कोविड-19 टीका

Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now all primary health centers will also get Kovid-19 vaccine
अयोध्या। जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन दिनों तीसरा चरण चल रहा है। अभी तक 16 सरकारी व सात निजी अस्पतालों में चल रहे टीकाकरण की सुविधा अब जिला स्तरीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मिलेगी। ताकि अधिकाधिक लोगों को शीघ्रता से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के चल रहे तीसरे चरण में 60 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्ग व 45 वर्ष की आयु से अधिक के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के अलावा ब्लॉक स्तरीय 11 सीएचसी व हैदरगंज स्थित सीएचसी में निशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। इनके अलावा सात निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क के साथ टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान में और तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों को टीके की खुराक देकर उन्हें सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम को और विस्तृत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इससे लोगों को अपने समीप के केंद्र पर ही टीका लगाने की व्यवस्था मिलने से लोगों का रुझान और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश प्राप्त होने के बाद से जिले में भी व्यवस्था शुरू हो गई है। लगभग सभी केंद्रों पर मंगलवार से मैन पावर आदि की उपलब्धता कराने का दावा किया जा रहा है। ताकि, शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान को शीघ्रता से पूरा करने व ग्रामीण इलाके लोगों को समीप में ही टीका लगवाने की व्यवस्था दिलाने के मकसद से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, मंगलवार से सभी केंद्रों पर टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed