फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nominated as Development President of Ayodhya and Rajesh General Secretary of Varanasi

अयोध्या के विकास अध्यक्ष व वाराणसी के राजेश महासचिव मनोनीत

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nominated as Development President of Ayodhya and Rajesh General Secretary of Varanasi
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में सांसद लल्लू सिंह को चेयरमैन, अयोध्या के विकास सिंह को अध्यक्ष व वाराणसी के राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या के एक स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित राज्य कबड्डी संघ की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सचिव व अध्यक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राज्य संघ के चुनाव में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की तरफ से परमेंद्र सिंह व खेल विभाग की तरफ से मोहम्मद इरफान पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रीनिवास राय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक सामान्य कार्यकारिणी की बैठक में सांसद लल्लू सिंह व अध्यक्ष विकास सिंह के कुशल निर्देशन में वर्ष 2021 में अयोध्या में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई।
कार्यकारिणी ने एक स्वर से राज्य में कबड्डी खेल के विकास एवं उत्थान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। बैठक में 2022-23 में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा हुई।

यह है कार्यकारिणी
चेयरमैन लल्लू सिंह (सांसद), प्रदेश अध्यक्ष-विकास सिंह। उपाध्यक्ष-सुशील कुमार यादव, ईश्वर पाल सिंह, राकेश शर्मा, पीके पांडेय। महासचिव-राजेश कुमार सिंह। संयुक्त सचिव-पदम वीर सिंह, प्रभात कुमार पांडेय, मो.अकरम, सत्येंद्र कुमार। कोषाध्यक्ष-अरविंद कुमार पांडेय। कार्यकारिणी सदस्य-ओम सिंह वर्मा, सीजी शुक्ला, अजय शर्मा, राज सिंह नागर, अरविंद कुमार, प्रेम सिंह यादव, दशरथ पाल, सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जय शंकर पांडेय, जेपी सिंह, सुनील कुमार। निर्णायक समिति-सुरेश कुमार सिंह चेयरमैन, अजय शर्मा संयोजक। कोपेंद्र, सुनील कुमार श्रीवास्तव सदस्य, तकनीकी समिति-सीजी शुक्ला चेयरमैन, संयोजक-विनोद कुमार यादव। अनुशासन समिति-पीके राय चेयरमैन, धीरेंद्र प्रताप सिंह संयोजक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed