फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nodal officer inspected the medical college

नोडल अफसर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected the medical college
अयोध्या। प्रमुख सचिव समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण/जनपद के नोडल अधिकारी हिमांशु कुमार ने शुक्रवार को राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) दर्शननगर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने क्रियाशील तीनों ऑक्सीजन प्लांट, टू-नॉट लैब, लांड्री, पैथालॉजी लैब, कंट्रोल कक्ष, कैंटीन, पीआईसीयू वार्ड, आईसीयू वार्ड व ब्लड बैंक सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने मरीजों को नियमित गुणवत्ता युक्त नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सालय में एल-3 स्तर के 20 आईसीयू बेेडों के साथ-साथ चिकित्सालय में 280 बेड, जिसमें 80 आईसीयू, 100 ऑक्सीजन बेड और 100 आइसोलेशन बेड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड भी क्रियाशील स्थिति में है। इसमें 20 बेड आईसीयू, 50 बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड, 30 बेड पर एचडीयू आदि की व्यवस्था है।
मरीजों को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सालय परिसर में कुल तीन ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है। इसमें एक 960 लीटर प्रति मिनट और दो ऑक्सीजन प्लांट 1000-1000 लीटर/मिनट उत्पादन क्षमता के हैं।
25 कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। डीएम ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 200 बेड के भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को संपूर्ण निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और प्राचार्य को स्वयं निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने आयुष्मान लाभार्थी काउंटर का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों, योजना का सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनके साथ सीडीओ अनिता यादव, प्रभारी सीएमओ डॉ. आरके सक्सेना, सहित अन्य संबंधित चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed