फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No water in canals, farmers upset

नहरों में नहीं पानी, किसान परेशान

Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
No water in canals, farmers upset
अयोध्या। रुदौली क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक नहरों में पानी नहीं होने से माइनर व कुलाबे सूखे पड़े हैं। इससे रबी की फसल की बोआई प्रभावित हो रही है। पानी की कमी के कारण किसानों को निजी ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच गेहूं और रबी की बाकी फसलों को बोने का सही समय है। अभी तक सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे किसान परेशान हैं, उनका कहना है कि संपन्न किसान निजी साधनों से सिंचाई तो कर ले रहे हैं लेकिन छोटे काश्तकारों के सामने सिंचाई का संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लखनीपुर निवासी किसान जगजीवन कुमार ने बताया कि चना व गेहूं की फसल की बोआई का समय निकलता जा रहा है। नहर में पानी आने के इंतजार में बैठे हैं। गेहूं की बोआई करनी है। पूरी फसल तैयार होने तक पांच बार सिंचाई करनी पड़ती है। सरांयपीर गांव निवासी किसान मो. इमरान कहते हैं कि अगर नहर में पानी नहीं आया तो किराए पर प्रति घंटा के हिसाब से दो सौ रुपये देकर ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ेगी। जिन फसलों की बोआई हो चुकी है अगर समय पर उनको पानी नहीं मिला तो वह बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सरांयपीर निवासी मनीराम कहते हैं कि संपन्न किसान अपने खेतों की सिंचाई निजी साधनों से कर ले रहे हैं। छोटे किसान पंपिंग सेट से सिंचाई महंगी पड़ने के कारण इस ओर कदम नहीं बढ़ा पा रहे हैं। क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेतों की सिंचाई के लिए नहरों के भरोसे हैं। गेहूं की पहली सिंचाई का वक्त गुजरता जा रहा है। नहरों में पानी आने में हो रही देरी से किसानों का दर्द बढ़ता जा रहा है।
भेलसर निवासी किसान पप्पू लोधी बताते हैं कि कई सालों से नहरों की सिल्ट की सफाई नहीं कराई गई है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करा रही है तो दूसरी तरफ किसान सिंचाई के लिए पानी को तरस रहे हैं।

नहर विभाग बाराबंकी के एसडीओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए दस दिसंबर को शारदा सहायक नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed