{"_id":"ba7d8c3399679e0655c70961fc31bbbe","slug":"nine-thousand-young-of-up-run-for-army-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए दौड़े यूपी के नौ हजार युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए दौड़े यूपी के नौ हजार युवा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगरा रेजीमेंट के हेलीपैड मैदान में रविवार को शुरू हुई प्रादेशिक सेना में 50 पदों की भर्ती में पहले दिन उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब नौ हजार युवकों ने दौड़ लगाई। भर्ती के लिए उमड़े युवकों से शहर का आधा हिस्सा जाम रहा। रेलवे-रोडवेज समेत नियांवा, सिविल लाइंस, डाकखाना तक जिधर देखिए, उधर युवा ही नजर आए। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया में मध्य प्रदेश, बिहार समेत छह प्रदेशों के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए कागजात की जांच के बाद दौड़ लगानी होगी। इसके बाद दौड़ प्रक्रिया में सफल घोषित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार किया जाएगा।
प्रादेशिक सेना की पैदल वाहिनी 153 इंफैंट्री बटालियन में रिक्त सिपाही जनरल ड्यूटी के 47, सिपाही लिपिक, ईआर व सफाई मैन के एक-एक कुल 50 पदों के लिए सेना भर्ती बोर्ड की ओर से रविवार से 31 अक्तूबर तक चलने वाली छह दिवसीय भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है।
डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में पहले दिन रविवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थियों को कागजात की जांच के बाद दौड़ के लिए सेंटर स्थित हेलीपैड ग्राउंड बुलाया गया। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ की इंट्री के लिए हेलीपैड ग्राउंड से लगभग दो किलोमीटर दूर ही बैरियर लगा दिया गया। इस बैरियर पर निवास, जन्म, जाति, एजुकेशनल सर्टिफिकेट के साथ अन्य कागजातों की जांच के बाद दौड़ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के आठ हजार 987 अभ्यर्थियों ने
विज्ञापन
हिस्सा लिया।