{"_id":"5d3c85368ebc3e6cfa3bf905","slug":"new-traffic-plan-from-ayodhya-faizabad-news-lko473178637","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से सुधारी जाएगी शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से सुधारी जाएगी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
अयोध्या। चार करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी। शहर के दस चौराहों पर सिग्नल के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नई यातायात व्यवस्था में बिना हेलमेट वाहन चलाने अथवा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों का सीधे कंट्रोल रूम से चालान किया जाएगा।
अत्यधिक भीड़ या जाम की स्थिति में कंट्रोल रूम से ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इसका प्रस्तुतीकरण किया गया।
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
इस प्रस्ताव के तहत शहर के चौक, सिविल लाइंस, रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, टेढ़ी बाजार, नयाघाट, नाका तिराहा, पुलिस लाइन, देवकाली और फतेहगंज चौराहों पर सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे यातायात व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। रिकाबगंज व नयाघाट पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके द्वारा बिना हेलमेट व दो से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों का ई-चालान किया जाएगा। समस्त यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने पर नगर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार व नियंत्रण हो सकेगा।