फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   new ssp

Ayodhya News: मुनिराज जी बने अयोध्या के एसएसपी

Tue, 29 Nov 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
new ssp
अयोध्या। अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा का तबादला एसपी बहराइच के पद कर दिया गया है। उनकी जगह गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को अयोध्या का नया एसएसपी बनाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अफसर मुनिराज मूलत: तमिलनाडु के धर्मपुरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत वर्मा ने दो जुलाई 2022 को अयोध्या के एसएसपी का पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल महज पांच महीने का रहा। नवनियुक्त आईपीएस मुनिराज ने अपने कॅरिअर की शुरुआत बतौर एडिशनल एसपी वाराणसी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

उसके बाद वह एएसपी गाजियाबाद, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर, एसपी सिटी गाजियाबाद, एसपी चंदौली, एसपी हमीरपुर, एसपी पीलीभीत, एसपी मऊ, एसपी बुलंदशहर, एसपी ट्रेनिंग व एसएसपी अलीगढ़ के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के एक किसान परिवार में जन्मे मुनिराज जी की खेल में भी काफी रुचि है। धावक के तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीते हैं। उनके सामने अति संवेदनशील धर्मनगरी अयोध्या में वीवीआईपी मूवमेंट, देश-विदेश से आ रहे श्रद्घालुओं की सुरक्षा के साथ यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed