फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Navya Ayodhya will start taking shape soon

जल्द आकार लेने लगेगी नव्य अयोध्या

Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Navya Ayodhya will start taking shape soon
अयोध्या। रामनगरी में नव्य अयोध्या की योजना को आकार देने की कवायद तेज हो गई है। अयोध्या में 1200 एकड़ जमीन में नव्य अयोध्या प्रस्तावित है। नव्य अयोध्या में होने वाले विकास कार्यों को लेकर निविदाएं निकाली जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले नव्य अयोध्या की सड़कों व कैंप कार्यालय का निर्माण शुरू होगा। अगले 15 दिनों के भीतर नव्य अयोध्या पर काम शुरू हो जाएगा। नव्य अयोध्या के लिए तीन गांवों शाहनेवाजपुर मांझा, मांझा बरहटा व तिहुरा मांझा की 1200 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जानी है।
विज्ञापन

शाहनेवाजपुर व मांझा बरहटा में अब तक 73 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। ग्राम शाहनेवाजपुर मांझा एवं बरहटा की 538.31 एकड़ भूमि के सापेक्ष 429.91 एकड़ भूमि का कब्जा आवास विकास विभाग को प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। किसानों से सहमति के आधार पर दूसरे चरण में मांझा तिहुरा की 611.5 एकड़ भूमि ली जाएगी। शीघ्र ही दूसरे चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए अधिसूचना भी जारी होने वाली है।
नव्य अयोध्या में होटल, धर्मशाला, मठ, मंदिर आदि का निर्माण किया जाना है। इसी बीच ऐसे देश जहां सांस्कृतिक विरासत के तौर पर श्रीराम पूजित-प्रतिष्ठित हैं उनके लिए अतिथिगृह का निर्माण किया जाएगा।
ऐसे करीब 80 देशों सहित देश के 36 प्रांतों एवं केंद्र शासित राज्यों के लिए अतिथिगृह बनाने की योजना है। इसके अलाव करीब 40 हजार दर्शनार्थियों के लिए गेस्ट हाउस की सुविधा होगी। अब नव्य अयोध्या योजना को मूर्त रूप देने की कवायद तेज हो गई है।
दूसरे चरण की जमीनों का अधिग्रहण चलता रहेगा इस बीच विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लेकर आवास विकास विभाग द्वारा निविदा निकाली जा चुकी है। अगले 15 दिनों के भीतर नव्य अयोध्या की सड़कों व कैंप कार्यालय के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
अयोध्या में प्रस्तावित विकास कार्यों को जल्द शुरू करा दिया जाएगा। नव्य अयोध्या के लिए अभी और जमीन का अधिग्रहण किया जाना है लेकिन इसके लिए निर्माण को नहीं रोका जाएगा। जितनी जमीन ली जा चुकी है उस पर विकास कार्य अन्य जमीन का अधिग्रहण साथ साथ चलता रहेगा। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

एक पखवारे के भीतर नव्य अयोध्या योजना पर काम शुरू हो जाएगा। विकास कार्यों के लिए निविदा निकाली जा चुकी है। सबसे पहले कैंप कार्यालय बनेगा। इसके साथ सड़कों का भी निर्माण शुरू किया जाएगा। तिहुरा मांझा में अभी जमीन का अधिग्रहण होना है, इसको लेकर किसानों से लगभग सहमति बन गई है।- ओपी पांडेय, अधिशासी अभियंता, आवास विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed