फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nationalism will get victory over nepotism, nepotism

राष्ट्रवाद को परिवारवाद, भाई-भतीजावाद पर मिलेगी विजय

Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nationalism will get victory over nepotism, nepotism
अयोध्या। पुष्पराज चौराहा स्थित भाजपा के अयोध्या प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता के कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि तीन चरणों में हुए चुनाव को देखकर यह कहा जा सकता है, जय-जय श्रीराम बोल रही है जनता।
विज्ञापन

इस बार का जो चुनाव है उसमें राष्ट्रवाद को परिवारवाद, भाई-भतीजावाद व संप्रदायवाद पर विजय मिल रही है। विपक्षी दल इस चुनाव में 100 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पांच साल में हुए योगी सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में 78 डिग्री कॉलेज का निर्माण, 12 विश्वविद्यालयों की स्थापना, नकलविहीन परीक्षा, शुल्क नियंत्रण अधिनियम आदि ये ऐसे प्रकल्प रहे हैं, जिन्होंने शैक्षिक क्रांति लाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के भी लाखों विद्यालयों का कायाकल्प हुआ। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज 32 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं। 64 की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सरकार की कोशिश है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो।
कोरोना जैसे संक्रमण काल में भी प्रदेश में 65000 करोड़ का निवेश हुआ है। हमारी जो अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी वो 22 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन चुकी है।
उत्तरप्रदेश 2017 से पहले कभी किसी योजना में नंबर वन नहीं रहा, आज 50 योजनाओं में नंबर वन है। यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। जो बेरोजगारी दर 17.4 की थी व घटकर 4.9 प्रतिशत हो गई है।
बताया रोजगार देने में भी प्रदेश अव्वल रहा है। 4.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, 3.50 लाख को संविदा की नौकरी व एक करोड़ 61 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां देने का काम सरकार ने किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रतिपादन की दिशा में हमने चौमुखी काम किया है। अब ईद-बकरीद, होली-दिवाली आदि त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं। इस सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ।
एक सवाल के जवाब में डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि राममंदिर हमारे एजेंडे में नहीं, धर्म, मन और मस्तिष्क, हृदय में वास करता है। यह मुद्दा नहीं है, आस्था का प्रश्न है। आस्था बदलती नहीं है।
पत्रकार वार्ता में वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर की बन जाए इस पर काम हो रहा है।
महानगरों की तर्ज पर अयोध्या का विकास होगा। यहां राममंदिर बनने से चार गुना व्यापार बढ़ेगा, रोजगार मिलेगा। अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय बनेगा।
चारों तरफ से आवागमन दुरुस्त हो, विकास हो, चौड़ी सड़कें हों, प्रकाश व्यवस्था हो, सीवरेज व्यवस्था, रोजगारपरक पठन-पाठन प्रक्रिया हो ऐसा प्रयास है।
डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 10 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस के जो वर्तमान में बचे हुए विधायक हैं, वे भी गायब हो जाएंगे। 10 मार्च को उनका क्रंदन, विलाप होगा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नृत्य करेंगे।
सपा, कांग्रेस व बसपा हार की तरफ जा रही है। डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने मणिराम दास की छावनी जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने संतों के साथ भी बैठक की।
उन्होंने संतों से कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें साधने की कोशिश की। साथ ही दीपोत्सव की भव्यता को बताते हुए अयोध्या को उसकी महिमा-गरिमा के अनुरूप विकसित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए अयोध्या में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, महंत कमलनयन दास, महंत रामशरण दास, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत डॉ.भरत दास, महंत सुरेश दास, महंत डॉ.रामानंद दास सहित अन्य संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed