{"_id":"63a2ceef30867123e75a3322db952237","slug":"narendra-dev-university-convocation-preparations-intensify-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र देव विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र देव विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में चार मार्च को प्रस्तावित 17 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का मूल्यांकन किया और परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
कुलपति ने मत्स्यकीय व कृषि महाविद्यालय की कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र एवं उनकी कार्य अवधि की लिखित, अभिलेखीय सूचना भी संग्रहीत करने के निर्देश दिए।
छात्रावास के निरीक्षण के बाद कुलपति ने दीक्षांत साहित्यों के समय व सामयिक प्रकाशन के लिए को-ऑर्डिनेशन सेल का पुनर्गठन करते हुए पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके जोशी को सेल का चेयरमैन नियुक्त किया।
विज्ञापन
परिसर को हराभरा बनाये रखने के लिए उद्यान विभाग के वैज्ञानिकों व कर्मियों को निर्देशित किया। कुलपति ने कुलाधिपति के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए निर्मित हैलीपैड का भी निरीक्षण किया और अधिशाषी अभियंता को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के सुझाव दिए।