फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam

नगरनिगम की करोड़ों की भूमि सुरक्षित करने को बनी टीम

Tue, 10 Nov 2020 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अयोध्या। राममंदिर निर्माण से बदले माहौल में रामनगरी में देश के तमाम प्रांतों से बड़े कारोबारी भूमि खरीदने मेें रुचि ले रहे हैं। ऐसे में तमाम स्थानों पर नगर निगम के अधीन सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जे करके बेचने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामले को नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। भूमि सुरक्षित करने के लिए अपर नगर आयुक्त, सहायक अभिलेख अधिकारी और उपजिलाधिकारी सदर की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

राममंदिर को लेकर विहिप की कार्यशाला के पास ग्राम सभा माझा बरेहटा की नगर निगम की भूमि गाटा संख्या 7 से 17 व 22 और नगर निगम और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की भूमि 2, 3 व 4 पर अवैध कब्जे की शिकायत सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिक्रमा मार्ग, रामघाट आदि डीएम, सीआरओ, एसडीएम से की थी। इस भूमि को हाल में ही गैर प्रदेश के कारोबारियों को करोड़ों में बेचने की कोशिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कई साल पहले ही मामले में अधिकारियों ने जांच कराकर भूमि सुरक्षित करने के आदेश दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 5 नवंबर को नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक नगर आयुक्त को पत्र लिखा है कि तत्कालीन डीएम के 15 फरवरी 18 के पत्र, नगर आयुक्त के 16 फरवरी 18 के पत्र द्वारा भूमि की पैमाइश राजस्व व चकबंदी विभाग से करने के लिए एसडीएम सदर को पत्र लिखा गया था।

इसे लेकर कई बार टीम बनाई गई, परंतु प्रकरण में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में लिखा है कि वर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी ने 20 अक्तूबर 20 को अपर नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक अभिलेख अधिकारी व उपजिलाधिकारी सदर की तीन सदस्यीय टीम द्वारा प्रश्नगत भूमि की पैमाइश व जांच आख्या मांगी है। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को आदेश दिया है कि तीन सदस्यीय समिति से समन्वय बनाकर भूमि की पैमाइश सुनिश्चित कराने व चिंहाकंन के बाद तार-बाढ़ कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed