फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: सड़क से उतर जाएंगे 120 सरकारी वाहन

Mon, 06 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। सरकारी विभागों के 120 वाहन सड़क से उतर जाएंगे। वे शासन की ओर से निर्धारित 15 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों पर स्क्रैप पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।सरकारी विभागों में अफसरों के लिए और सामानों की ढुलाई के लिए वाहन व ड्राइवरों की व्यवस्था होती है। वाहनों को विभागों में रखने और चलाने के नियम भी पहले से तय हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में किसी भी सरकारी वाहन को दो लाख किलोमीटर या फिर दस साल पूरे होने पर हटा देना चाहिए। लेकिन, विभागों में इसपर गौर नहीं किया जाता। राजस्व विभाग की ही तरह सभी विभागों के लिए भी यह नियम लागू होता है।
विज्ञापन

दो लाख किमी या 10 साल के बाद विभागों में ऐसे वाहनों के नीलामी की व्यवस्था है। इन वाहनों का मूल्य निर्धारण कर परिवहन विभाग को भेजा जाता है। वहां से रिपोर्ट लगने के बाद कमिश्नर कार्यालय भेजा जाता है। एक समिति से इसे नीलाम करने की अनुमति दी जाती है। नीलामी कर पैसा सरकारी खाते में जमा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में सभी सरकारी विभागों के पास कुल 722 वाहन हैं। इनमें 120 ऐसे वाहन हैं जो अपनी आयु अर्थात 15 साल पूरी कर चुके है। नई स्क्रैप पालिसी के तहत अब यह सरकारी वाहन सड़क पर नहीं चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed