{"_id":"63dea85033b84e02482e8a90","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-76826-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला बालक का शव
Sun, 05 Feb 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमानीगंज (अयोध्या)। खंडासा थाना क्षेत्र के बकचुना गांव में शनिवार देर शाम एक बालक का शव झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बकचुना गांव निवासी कमलेश के 12 वर्षीय बेटे रंजीत, उसकी मां व पड़ोसी महिला के बीच जानवर चराने को लेकर दो दिनों से कहासुनी हो रही थी। इसको लेकर पड़ोसी महिला ने शनिवार शाम बालक की पिटाई कर दी। शाम लगभग पांच बजे बालक के भाई मोनू ने रंजीत का शव झोपड़ी में फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
बालक की मां का आरोप है कि जानवर चराने के लिए उनके बेटे को पड़ोसी महिला ने मार कर फंदे से टांग दिया है। उसने बेटे की एक दिन पहले भी पिटाई की थी और शनिवार को भी स्कूल के पीछे पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज खंडासा अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी का मामला लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद