{"_id":"63deabd195bd2a737635d845","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-76810-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चिकित्सक से मारपीट व धमकी देने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चिकित्सक से मारपीट व धमकी देने में केस दर्ज
Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक के साथ पड़ोसी की ओर से की गई अभद्रता और धमकी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला एक सप्ताह पहले का है, आईएमए की शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित नेत्र चिकित्सक बी. लाल का आरोप है कि 27 जनवरी की शाम पड़ोसी सत्य प्रकाश वर्मा ने रास्ते में बाइक खड़ी होने का वास्ता देकर तीमारदार से मारपीट और गालीगलौज की, हॉस्पिटल को तोड़वा देने की धमकी दी।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. अफरोज खान व सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मुनिराज जी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीओ अयोध्या एसके गौतम ने बताया कि पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी सत्य प्रकाश वर्मा के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी व अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद