{"_id":"63dc8784f5d4e63f3d7aeaa1","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-74202-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शिव मंदिर से 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शिव मंदिर से 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी
Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा(अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अमृत बाटलर्स फैक्टरी के सामने स्थित शिव मंदिर से बृहस्पतिवार को 400 साल पुरानी एक फीट ऊंची अष्टधातु की मां काली की मूर्ति चोरी हो गई। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मूर्ति की तलाश शुरू कर दी है।
शिव मंदिर के पुजारी गंगा शरण शुक्ला ने बताया कि रोज की भांति वहसुबह करीब 9 बजे मंदिर में पूजापाठ, आरती करके बगल के अमृत बाटलर्स फैक्टरी में स्थित मंदिर में पूजा करने चले गए थे। शिव मंदिर पर दर्शनार्थ भक्तों का आना जाना लगा हुआ था।
इसीलिए उन्होंने शिव मंदिर का दरवाजा भी बंद नहीं किया। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस मंदिर पर लौटे, तो देखा कि शिव मंदिर में रखी हुई मां काली जी की मूर्ति गायब थी।
विज्ञापन
पुजारी ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक मंदिर के अंदर घुसा और वापस लौटकर बैटरी वाले रिक्शे पर बैठकर शहर की ओर चला गया। थाना प्रभारी पूराकलंदर केके मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्जकर एक टीम गठित कर जांच सौंपी गई है। शीघ्र ही मूर्ति चोरी की घटना का खुलासा होगा।