फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: मोबाइल पर दी धमकी ...श्रीरामजन्मभूमि को बम से उड़ा दूंगा

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। प्रयागराज में कल्पवास कर रहे अयोध्या निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर बृहस्पतिवार सुबह श्रीरामजन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद परिसर समेत iपूरी अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई। परिसर पथ पर निर्धारित रास्तों से आगे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अयोध्या में पहले से सुरक्षा के चौकस इंतजाम हैं। थाना रामजन्मभूमि प्रभारी द्वारा अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि अयोध्या के रामलला सदन निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में प्रयागराज में कल्पवास पर हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह थाना प्रभारी रामजन्मभूमि संजीव सिंह को सूचना दी कि सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है, आज 10 बजे तक रामजन्मभूमि को बम से उड़ा दिया जाएगा। एसओ ने बताया कि सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 507 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस सूचना के बाद जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।
उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। रेड जोन में बने सभी प्रवेश मार्ग पर बने बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा आने जाने वाले लोगों की निगरानी की जाने लगी। संदिग्धों की तलाशी ली गई व उनके पहचान पत्र भी चेक किए गए।
दूसरी अयोध्या में प्रवेश करने वाले मार्ग उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, लता मंगेशकर चौराहा नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा, बूथ नंबर चार, महोबरा तिराहा समेत अन्य मार्ग पर लगे बैरियरों पर तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि शहर के होटल, धर्मशाला, ढाबा, सराय आदि में ठहरे लोगों की जांच की जा रही है। इनके मालिकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि वह बिना पहचान पत्र के किसी को भी होटल आदि में न ठहराए।


पहले भी हो चुका है अयोध्या पर आतंकी हमला
90 के दशक में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के बाद से अयोध्या आतंकियों के निशाने पर रही है। 5 जुलाई 2005 को श्रीरामजन्मभूमि पर आधुनिक हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह सभी परिसर के अंदर तक पहुंच गए थे, लेकिन कुछ ही घंटों में वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पांचों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

इसके बाद 23 नवंबर 2007 को कचहरी में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व वर्ष 1997 में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के सामने एक जीप में आरडीएक्स से भरा एक कुकर बम मिला था। इसे वहां घूम रहे बंदरों ने खोल दिया था। बाद में बम स्कवॉयड ने इस बम को निष्क्रिय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed