{"_id":"6196b17b8d0af574bb4ed220","slug":"mythical-surya-kund-illuminated-by-11-thousand-lamps-faizabad-news-lko6050785118","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार दीपकों से आलोकित हुए पौराणिक सूर्यकुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार दीपकों से आलोकित हुए पौराणिक सूर्यकुंड
विज्ञापन
अयोध्या। अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर पौराणिक सूर्यकुंड परिसर को 11 हजार दीपों से रोशन किया गया। इस अवसर पर भारत माता पूजन व वंदे मातरम् गायन से पूरा परिसर गूंज उठा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुमनाम क्रांतिकारियों की कई कहानियां बताईं।
अशफाक उल्ला खां से लेकर चौक में शहीद स्मारक, 1962 के युद्ध में बलिदान हुए 12 लोगों, अयोध्या में सुग्रीव किला, तिवारी मंदिर का छज्जा जो अंग्रेजों के गोलियों से गिरा था, कैंट में लाल कुर्ती का स्थान, सहादतगंज में बिजली पासी ऐसे अनेक क्रांतिकारियों के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
संघ के महानगर के सह संयोजक बालेंद्र भूषण ने बताया कि 19 नवंबर को 10 नगरों में भव्य अमृत महोत्सव का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में गुमनाम क्रांतिकारियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर दीपों की रोशनी से पूरे सूर्यकुंड परिसर को रोशन किया गया तो दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में महंत गिरीशपति त्रिपाठी, संत राजूदास, जितेंद्र कुमार दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।