फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murdered for revenge for father's murder

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की थी रामनंदन की हत्या

Mon, 19 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Murdered for revenge for father's murder
अयोध्या। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने चाचा व भाइयों के साथ मिलकर रामनंदन सोनी की हत्या की थी।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने बीते 16 अगस्त की रात सप्तसागर निवासी रामनंदन सोनी की हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने कबूल किया है कि मृतक रामनंदन ने वर्ष 2012 में उनके पिता की गोली मारकर हत्या की थी। वह जबसे जमानत पर छूटकर आया था तब से उनके परिवार को धमकी देता था।
हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि बीते 17 अगस्त की सुबह अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहबरा रोड पर लंगड़ पीर बाबा के स्थान के पास झाड़ियों में रामनंदन सोनी का शव मिला था।
विज्ञापन

उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे, साथ ही चेहरे पर ईंट से वार किया गया था। मामले में मृतक की पत्नी ने अयोध्या के व्यापारी परिवार के छह लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच कर रहे अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय, रायगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी, रानोपाली चौकी प्रभारी विनोद सिंह की टीम ने उमंग गुप्ता उर्फ शैंकी (21) पुत्र स्व. राजकिशोर गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
आरोपी शैंकी ने बताया कि मृतक रामनंदन सोनी ने वर्ष 2012 में उसके पिता राजकिशोर गुप्ता की हत्या की थी। वह हत्या के आरोप में करीब एक साल तक जेल में रहा, वर्तमान में वह जमानत बाहर पर था।
बताया कि रामनंदन अक्सर उसे देखकर व्यंग कसता था और कभी-कभी नशे की हालत में वो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता था। शैंकी ने बताया 16 अगस्त की रात 10 बजे वो अपने चचेरे भाई प्रनु गुप्ता (28), मामा के पुत्र प्रशांत गुप्ता (25) व चाचा मोहित उर्फ नानबच्चा (30) के साथ मोहबरा बाजार से लौट रहा था।
तभी रामनंदन सोनी नशे की हालत में मिला और देखते ही सबको गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर शैंकी आदि ने मिलकर रामनंदन की हत्या करने का निश्चय कर लिया। वहां से आगे बढ़ने पर कोयला साइडिंग के पास सुनसान स्थान देखकर चारों लोगों ने रामनंदन को रोक लिया और उसे जमीन पर गिराकर ईंट से हमला कर दिया।
ईंट से कई वार करने पर भी रामनंदन की मौत नहीं हुई तो स्कूटी में रखा ब्लेड लाकर उसकी गर्दन रेत दी। रामनंदन की मौत होने पर चारों उसे उठाकर लंगड़बीर बाबा के स्थान के पास फेंककर भाग गए।
एसपी सिटी ने बताया शैंकी के बयान के आधार पर आरोपी प्रनु गुप्ता, प्रशांत गुप्ता व मोहित उर्फ नानबच्चा निवासी शृंगार हाट अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, ब्लेड आदि बरामद कर लिया गया है।
रामनंदन की पत्नी शचि सोनी ने अयोध्या कोतवाली में व्यापारी नेता बृजकिशोर गुप्ता, शैंकी, प्रशांत, बंटी, रोली व किशोरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। शचि का कहना था कि उनके पति को राजकिशोर हत्याकांड में फर्जी फंसाया गया था।

इसी को लेकर राजकिशोर का परिवार उनसे दुश्मनी रखता था। अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि रामनंदन हत्याकांड में नामजद शैंकी व प्रशांत को छोड़कर अन्य चारों की भूमिका सामने नहीं आई है। उन्हें इस हत्या की कोई जानकारी नहीं होने के कारण क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed