फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder woman man badayun

Ayodhya News: बदायूं की बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जंगल में मिला युवक का शव, प्रेमी होने की आशंका

Wed, 06 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 06 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
murder woman man badayun
मया बाजार, अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर मांझा में मंगलवार देर रात एक महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी, गर्दन करीब करीब कटकर अलग हो गई थी। शरीर पर भी कई जगह निशान थे। महिला के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान जिला बदायूं की रहने वाली महिला के रूप में हुई।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की रात में ही अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह शव मृतक महिला की प्रेमी का है, जो बदायूं जिले का निवासी है। थाना महाराजगंज व गोसाईगंज पुलिस ने बदायूं जिले के कई स्थानों पर छापा मारा व पूछताछ की तो सारी जानकारी हुई। मामले में महिलाओं के खरीद फरोख्त की आशंका नजर आ रही है।
विज्ञापन


थाना महाराजगंज क्षेत्र के काजीपुर मांझा गांव के रहने वाले तालुकदार के साथ एक महिला सुनीता रहती थी। उसकी विवाहिता पत्नी कंचन का कहना है कि कई वर्ष पूर्व अयोध्या मेले में आई जिला महराजगंज निवासी सुनीता अपने पति को छोड़कर उसके पति तालुकदार के साथ रहने लगी। बताया कि सुनीता की एक बेटी खुशबू है, जिसकी शादी बदायूं निवासी नेकसू के साथ हुई थी, वह ऑटो डाइवर है। करीब एक सप्ताह पूर्व नेकसू एक महिला को लेकर काजीपुर माझा आया था। सोमवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति से बाइक मांगकर सुनीता व नेकसू उक्त महिला को कही लेकर गए। रात में दोनों लौट आए लेकिन उनके साथ उक्त महिला नहीं आई। मंगलवार देर शाम गांव के लोगों ने गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा, इसकी सूचना ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान को दी गई। मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बदायूं निवासी के रूप में हुई। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, सूचना पर दिल्ली से पहुंची उसकी बेटी व दामाद ने शव की शिनाख्त की। वहीं शव मिलने के बाद नेकसू गांव से फरार हो गया। पुलिस ने सुनीता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जांच के लिए गोसाईगंज थाने के निरीक्षक ईश नारायन मिश्र व उप निरीक्षक मो यासीन के नेतृत्व में एक टीम बदायूं पहुंची तो असलियत सामने आ गई। बदायूं संवाददाता के अनुसार नेकसू व उक्त महिला के बीच प्रेम प्रसंग था। नेकसू एक सप्ताह पूर्व महिला को लेकर अयोध्या चला गया था। जहां उसकी हत्या हो गई। वहीं, मंगलवार की रात ही अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के जंगल में एक अधेड़ का शव मिला, जिसकी कद काठी नेकसू की तरह है। सूचना पर नेकसू के भाई व उसकी पत्नी अयोध्या के लिए रवाना हुई हैं।

बदायूं जिले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अयोध्या पुलिस के निरीक्षक ईशनारायण मिश्रा व एसआई मो. यासीन के नेतृत्व में पुलिस ने नेकसू की तलाश में बिसौली थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा, मोहकमपुर, परसेरा आदि स्थानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिलाओं की खरीद फरोख्त के लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।


एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान की सूचना के आधार पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed