फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder senior citizen

Ayodhya News: बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की हत्या

Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 31 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
murder senior citizen
रुदौली (अयोध्या)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तापुर में मंगलवार रात आम के बाग की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर एसएसपी, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच की। मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने तहरीर में तीन लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम फत्तापुर निवासी शीतला प्रसाद यादव ने अपने आम के बाग को एक व्यापारी को पांच वर्ष के लिए दिया था। व्यापारी ने बाग की रखवाली की जिम्मेदारी ग्राम बिकावल निवासी शिवशंकर रावत (60) पुत्र रामदुलारे रावत को सौंपी थी। वह पांच वर्षों से आम की रखवाली कर रहा था। इसके साथ ही वह फत्तापुर चौराहे पर गुमटी रखकर किराना का सामान भी बेचता था। वह मंगलवार रात भोजन करके बाग में सोने गया था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उनका छोटा पुत्र अर्जुन भोजन लेकर जब बाग में पहुंचा तो पिता का रक्तरंजित शव देखकर चिल्लाने लगा। शिवशंकर के गले और सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान दिख रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी, कोतवाल देवेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। वहीं मृतका की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्रथम जांच में जमीन के विवाद में रंजिश होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed