{"_id":"6297b30fd76ce955a11cf7fe","slug":"murder-of-pregnant-teacher-with-sharp-weapon-in-broad-daylight-faizabad-news-lko6333037149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े धारदार हथियार से गर्भवती शिक्षिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े धारदार हथियार से गर्भवती शिक्षिका की हत्या
विज्ञापन
अयोध्या-शिक्षिका की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी विजय पाल सिंह।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के श्रीराम पुरम कॉलोनी देवकाली में बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अज्ञात बदमाश ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े एक गर्भवती शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
आवश्यक कार्य से बैंक से लौटे पति व मां ने कमरे में खून से लथपथ शिक्षिका को देखा तो आनन-फानन राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिक्षिका के शरीर में चोट के तमाम निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। श्रीराम पुरम कॉलोनी निवासी सुरेश वर्मा बीकापुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
उनकी पुत्री सुप्रिया वर्मा (30) की शादी वर्ष 2019 में अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पठानपुर अतरौली निवासी उमेश वर्मा के साथ हुई थी। सुप्रिया बीकापुर के प्राथमिक विद्यालय असकरनपुर में प्रधानाध्यापिका थीं।
उसका पति भी इसी शिक्षा क्षेत्र में तैनात है। वह दोनों रानोपाली क्षेत्र के अवतारनगर कॉलोनी में रहते हैं। उमेश वर्मा के साथ वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे पति श्रीरामपुरम कॉलोनी में अपने पिता सुरेश वर्मा के निर्माणाधीन मकान पहुंची।
शिक्षिका को निर्माणाधीन मकान के नीचे के कमरे में छोड़कर पति उमेश शिक्षिका की मां को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में एटीएम कार्ड लेने चला गया। इसी दौरान सुरेश वर्मा के मित्र अनुराग प्रजापति उनके घर पहुंचे।
दरवाजा बंद होने पर उन्होंने सुरेश वर्मा को फोन से सूचित किया और छत पर कार्य कर रहे मजदूरों के पास चले गए। इस बीच शिक्षिका का पति उमेश वर्मा और उसकी मां लौटे और दरवाजा खोला तो देखा कि शिक्षिका जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी।
शिक्षिका के गले, पीठ व शरीर के अन्य जगहों पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। आननफानन अचेतावस्था में शिक्षिका को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी, कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आसपास के घरों का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने टीमें गठित की हैं।
शिक्षिका की हत्या के मामले में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब नहीं हैं। श्रीराम पुरम कॉलोनी अयोध्या-लखनऊ हाईवे से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। जहां आसपास तमाम मकान बने हैं।
जिस घर में वारदात हुई, वह अभी निर्माणाधीन है और बुधवार को भी पांच-छह मजदूर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। उस मकान के चारो तरफ आवासीय मकान हैं। जहां लोग परिवार के साथ निवास कर रहे हैं।
पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास की वारदात बताई जा रही है। मृतका के शरीर, गले, पीठ आदि पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि शिक्षिका ने शोर जरूर मचाया होगा।
इसके बावजूद न तो मकान में काम कर रहे मजदूरों को इसकी भनक लगी न ही मोहल्ले में रहने वाले किसी व्यक्ति को और हत्यारा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस भी इन्हीं सब पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल आदि के आधार पर हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अलग-अलग टीमें छानबीन कर रही हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -विजय पाल सिंह, एसपी सिटी, अयोध्या

अयोध्या-शिक्षिका की हत्या के बाद पड़ोस के घर में सीसीटीवी चेक करवाती पुलिस।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

सुप्रिया वर्मा-फाइल फोटो-संवाद- फोटो : FAIZABAD