फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

ससुराल में युवक की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 17 Dec 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder
कुचेरा बाजार। इनायतनगर के अहिरौली सलोनी गांव से अपनी ससुराल इनायतनगर गए युवक का शव ससुराल से चंद कदम दूर झाड़ियों में मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव कुचेरा बाजार में रखकर रायबरेली रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोग आरोपी के ससुरालीजनों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने सहित इनायतनगर थाने में तैनात दो दरोगा को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे थे। दोनों दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद तीन घंटे तक चला हंगामा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस की निगरानी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

अहिरौली सलोनी गांव निवासी मातादीन पासी का बेटा सोहनलाल (30) 24 नवंबर को पूरे ठुन्नू स्थित अपनी ससुराल पत्नी की विदाई कराने के लिए निकला था लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं लौटा था। जिसके बाद परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक दिसंबर को युवक के माता-पिता शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर इनायतनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पिता का आरोप है कि इस दौरान थाने में तैनात एसएसआई व एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की और उनकी तहरीर तक नहीं ली।
काफी जद्दोजहद के बाद दूसरी तहरीर देने के बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बीते 4 दिसंबर को मामले में युवक के पिता मातादीन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, सोमवार 16 दिसंबर को दोपहर करीब 11 बजे युवक का सड़ा गला शव उसकी ससुराल से मात्र 400 मीटर दूर स्थित झाड़ियों में मिला।
पोस्टमार्टम के उपरांत मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण युवक का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर कुचेरा बाजार पहुंचे और फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर शाहगंज मोड़ के पास जाम लगा दिया।
इस दौरान ग्रामीण पीड़ित परिजनों से बदसुलूकी करने वाले दोनों दरोगा को तत्काल निलंबित करने व बेटे की हत्या के आरोपी उसके ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम मिल्कीपुर अशोक शर्मा, सीओ आरके राय व इनायतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
अंत में एसडीएम व सीओ की ओर से दोनों दरोगा पर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब तीन घंटे तक चले जाम को खत्म दिया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

सीओ मिल्कीपुर आरके राय ने बताया कि मृतक के पिता मातादीन की तहरीर पर मृतक की पत्नी मीना, ससुर राम अधार, सास फूलमति, पत्नी के भाई प्रदीप व अमरजीत पर हत्या व अपहरण का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी मीना, सास फूलमति, साली अंजू, संजू व भाभी सुनीता को हिरासत में लिया गया है, इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed