{"_id":"646e5fdd7884e36355021944","slug":"murder-deadbody-faizabad-news-c-13-1-253214-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का सिर कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का सिर कटा शव
Thu, 25 May 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
जाना बाजार(अयोध्या)। तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 मई को ट्रैक्टर चलाने की बात कहकर निकले युवक का सड़ा गला शव बुधवार सुबह थाना हैदरगंज के पछियाना गांव में गन्ने के खेत में मिला। उसका सिर शरीर से अलग था और अर्ध कंकाल में बदल गया था।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक की जेब से दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान महेश निषाद (25) पुत्र मनीराम निषाद निवासी गांव पेडरा थाना तारुन के रूप में हुई। हैदरगंज थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछियाना मजरे नया का पूरा निवासी अरुण कुमार वर्मा के गन्ने के खेत में शव मिला है। मृतक के पिता ने बताया कि 20 मई को रात नौ बजे महेश ट्रैक्टर चलाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद जब पिता ने ट्रैक्टर मालिक से फोन कर पूछा तो उसने बताया कि आज हमारा ट्रैक्टर नहीं चल रहा है। दूसरे दिन सुबह खोजबीन के दौरान गांव के मानसिंह ने बताया कि महेश, मुंबई उसके पास आया है। आप लोगों से बात नहीं करना चाहता है, इसलिए अपना मोबाइल बंद कर रखा है।
बताया कि बुधवार सुबह भी उन्होंने मानसिंह से बात की, जिस पर उसने बताया था कि महेश मुंबई में नहीं है। उसका आधार कार्ड व फोटो पुलिस को दे दो। इसके बाद किसी ने पछियाना में अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और कपड़े व मोबाइल देखकर अपने पुत्र के रूप में पहचान की। बताया कि उसके पास से मिला एक फोन उसी का है जबकि दूसरा गांव के आकाश तिवारी का है। उन्होंने अपने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारीजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।