फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mother daughter died in road accident, family on way to visit temple in ayodhya

सडक़ दुर्घटना में मां-बेटी की मौत

Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
mother daughter died in road accident, family on way to visit temple in ayodhya
अयोध्या-रौनाही थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग अरकुना के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : FAIZABAD
सोहावल (अयोध्या)। रौनाही थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरकुना के पास शनिवार की सुबह करीब पांच बजे रायबरेली से अयोध्या दर्शन करने जा रहे कार सवार पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो भाई व एक बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

रायबरेली महराजगंज थाना क्षेत्र के सनेथू निवासी एक ही परिवार के पांच लोग शनिवार की सुबह अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर अरकुना के निकट कोचिंग जा रहे छात्रों को बचाने के लिए कार चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इस बीच पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कार सड़क के किनारे खडे़ एक अन्य वाहन से भिड़ गई। कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चीख पुकार पर स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में कामिनी (45) पत्नी इंद्र प्रकाश पांडेय, शालिनी (22) पुत्री इंद्र प्रकाश पांडेय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चला रहे हरीश पुत्र इंद्र प्रकाश पांडेय, मनीष पांडेय व पारुल घायल हो गए। पारुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रौनाही अक्षय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर सहादतगंज के पास शनिवार की सुबह एक एंबुलेंस हाइवे पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना में एंबुलेंस सवार तीनों कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

लखनऊ के इंदिरानगर निवासी अनुराग निगम, जौनपुर के बाहरीपुर निवासी विशाल व सीतापुर के खैराबाद निवासी विक्रम एंबुलेंस पर तैनात हैं। वे एक मरीज को लखनऊ से गोरखपुर छोड़कर वापस लखनऊ जा रहे थे। शनिवार की सुबह हाइवे पर सहादतगंज के पास पहुंचे थे कि अचानक एंबुलेंस हाइवे पर खड़ी एक डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed