फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Monsoon kept on coming, now there is a possibility of rain in July

आते-आते रह गया मानसून, अब जुलाई में बारिश की संभावना

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Monsoon kept on coming, now there is a possibility of rain in July
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग द्वारा मानसून को लेकर जारी किया गया अपडेट।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्री-मानसून सक्रिय होने के बाद 26 जून से मानसून के यूपी के प्रवेश की संभावनाओं पर अब ग्रहण लग गया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के बॉर्डर पर पहुंचकर मानसून की गति थम गई है।
विज्ञापन

यूपी में मानसून के पहुंचने की निर्धारित तिथि 20 जून है। इस हिसाब मानसून अब सात दिन लेट हो गया है। अब जुलाई में बारिश की संभावना। यह यूपी तभी पहुंचेगा जब बंगाल की दबाव का नया सिस्टम बनेगा।
विज्ञापन

बारिश न होने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते सप्ताह जिले में बुधवार शाम तेज व गुरुवार सुबह हल्की बारिश भी हुई थी। इसके बाद अनुमान लगाया गया था कि मानसून प्रदेश में 26 जून तक प्रवेश कर जाएगा और झमाझम बरसात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन मौसम विभाग के यह अनुमान धरा ही रह गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, यह मानसून के ही बादल है।
अभी दक्षिणी पूर्वी हवा चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का नया क्षेत्र बनने पर जब नमी युक्त तेज पूर्वी हवा चलेगी तब मानसून की गति बढ़ेगी। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में सिस्टम बनने पर यह प्रदेश में प्रवेश करेगा।
सोमवार को दिन भर बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम को करीब चार बजे करीब 15 मिनट शहर के कुछ ही इलाकों में बारिश हुई। कई जगह बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।

दिन का अधिकतम 37 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी चौबीस घंटे मध्यम बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हलकी वर्षा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed