फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   modi government future

Ayodhya News: 2024 में फिर बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार

Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
modi government future
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन पर राम की कृपा बनी रहेगी, राम की कृपा से उनका बेड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितने लोग भगवान राम के नाम की जयकार करते हैं, केवल वही लोग यदि बीजेपी को वोट देंगे तो यह निश्चित है कि 2024 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की भगवान राम में आस्था और विश्वास है, इसलिए पार्टी पर राम की कृपा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का जो प्रभाव जनता के ऊपर पड़ेगा, उतना किसी के विरोध का प्रभाव नहीं पड़ेगा। राम का विरोध करने वाले को कभी फल नहीं प्राप्त हो सकता और न ही उन्हें सत्ता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने यूपी चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्षियों ने बहुत प्रयास किया लेकिन योगी के आगे बौने साबित हुए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के कारण पतन की ओर जा रही है। जो लोग रामायण जला रहे हैं, रामायण की निंदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों के कारण सपा डूब जाएगी और फिर उबर नहीं पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed