फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mission shakti will give girls a safe environment: Prof. Ravi Shankar

बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देगा मिशन शक्ति : प्रो. रविशंकर

Sat, 17 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mission shakti will give girls a safe environment: Prof. Ravi Shankar
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में वीमेन ग्रिवेंस एंड वेलफेयर सेल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान में मिशन शक्ति के तहत शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति का शुभारंभ किया है। ये निश्चित रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देगा। इससे अपराध कम होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व फैमिली कोर्ट की काउंसलर एवं महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जनपद न्यायालय अयोध्या की सदस्य डॉ. मृदुला राय ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते देखे जा रहे हैं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न रोकने व इनके निवारण के लिए अधिनियम बनाए गए हैं। पर इन अपराधों की सूची अभी भी बहुत लंबी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध हमारे देश के विकास को रोक रहे हैं। सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं मिनिस्ट्रिी ऑफ होम अफेयर भारत सरकार इंटेलिजेंस ब्यूरो के संयुक्त डिप्टी डायरेक्टर एचएस पांडेय ने कहा कि आज देश की आधी आबादी खतरे में है। नैतिक एवं सांस्कृतिक क्षय हो रहा है। ये चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत 25 अक्तूबर तक महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान में वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इससे महिलाओं में आत्मरक्षा का बोध होगा। प्रो. नीलम पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed