फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mission admission

दो माह में कहां से मिलेंगे 39 हजार नौनिहाल

Wed, 07 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mission admission
अयोध्या। सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में नामांकन नहीं बढ़ रहा है। नए शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद जुलाई माह तक कुल 180225 नामांकन ही इन स्कूलों में हुए हैं।
विज्ञापन

जबकि गत वर्ष की छात्र संख्या में 15 प्रतिशत का इजाफा करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए दो माह में अभी 39 हजार नौनिहालों की और आवश्यकता है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी भी दंभ भरा जा रहा है, लेकिन पुरानी छात्रसंख्या तक पहुंचना ही आसान नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1529 प्राथमिक व 566 जूनियर हाईस्कूलों में बीते वर्ष में कुल 190933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। नए शैक्षिक सत्र का आगाज एक अप्रैल से हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से स्कूल चलो अभियान की मुख्यालय पर जोरदार शुरुआत हुई। लेकिन अभियान परवान नहीं चढ़ सका। अभियान के तहत गतवर्ष की छात्र संख्या में 15 प्रतिशत इजाफा करने का लक्ष्य दिया गया था जिसके अनुसार इस बार करीब 2.19 लाख नामांकन होना था।
अभियान के तहत सभी स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए परिषदीय स्कूलों में अधिकाधिक नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना था। लेकिन जिम्मेदारों के सुस्त रवैये से शासन की मंशा पूर्ण होती नहीं दिख रही है।
बीते जुलाई माह तक जिले में कुल 180225 नामांकन किया गया है, जो कि लक्ष्य से करीब 39 हजार कम है। जबकि गत वर्ष की छात्र संख्या तक पहुंचने के लिए भी करीब दस हजार नामांकन की और आवश्यकता है।

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग के पास तीस सितंबर तक समय शेष है। इस तरह अगले दो माह में 39 हजार नामांकन कर पाना टेढ़ी खीर जैसा है। फिर भी विभागीय अधिकारी लक्ष्य प्राप्त कर लेने का दावा कर रहे हैं, जो भविष्य की गर्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed