फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Millions of devotees gathered for the parikrama, chanted Jai Shri Ram

परिक्रमा को उमड़े लाखों श्रद्धालु, गूंजा जय श्रीराम

Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Millions of devotees gathered for the parikrama, chanted Jai Shri Ram
अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा को लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु व सजी दुकाने - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही आस्था के पथ पर उतरने के लिए भक्तों में उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुवार शाम तक अयोध्या पहुंच गए थे।
विज्ञापन

अयोध्या शहर में रामचरित मानस की चौपाईयों के साथ जय श्रीराम...राम-राम और सीताराम के स्वर गूंजते रहे। परिक्रमा शुरू करने का शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह 10:22 बजे का है।
विज्ञापन

इस बार कोरोना की स्थिति सामान्य होने के कारण परिक्रमा मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों की माने तो रामनगरी की तीन परिक्रमाएं सदियों से आस्था का केंद्र रही हैं। इसमें अयोध्या की सांस्कृतिक परिधि की 84 कोसी परिक्रमा, आध्यात्मिक परिधि की 14 कोसी परिक्रमा व धार्मिक परिधि की पंच कोसी परिक्रमा शामिल है।
लाखों की संख्या में भक्त नंगे पांव पुण्यार्जन की कामना से परिक्रमा पथ पर उतरते हैं। परिक्रमा मुहूर्त से पहले ही तमाम भक्त परिक्रमा पथ पर अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग स्थान पर डग गए।
अयोध्या शहर में रामचरित मानस की चौपाईयों के साथ जय श्रीराम...राम-राम और सीताराम के स्वर गूंजते रहे। पिछले वर्ष कोरोना के चलते परिक्रमा की परंपरा का निर्वहन तो हुआ था लेकिन बाहरी भक्तों के प्रवेश पर रोक के चलते भक्तों की भीड़ सीमित थी।
अयोध्यावासियों ने ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिक्रमा की थी। इस बार कोरोना की स्थिति सामान्य है। बाहरी भक्तों के आगमन पर कोई रोक नही हैं, प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तों से परिक्रमा का निवेदन कर रहा है।
वहीं दूसरी तरफ राममंदिर निर्माण को लेकर भी भक्तों में खासा उत्साह है। पूरे जोश के साथ भक्त परिक्रमा की तैयारी में हैं। रामनगरी में गुरुवार शाम से ही आसपास के जिलों से भक्तों का हुजूम आ चुका है।

कई स्थानों पर एलईडी पर हो रहा रामायण का प्रसारण भी मेलार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। विभिन्न मठ-मंदिरों सहित अलग-अलग स्थानों पर मेलार्थी ठहरे हुए हैं जो शुक्रवार सुबह परिक्रमा शुरू करेंगे।
संभावना है कि इस बार करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु परिक्रमा करने को उमड़ेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed