फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mela on 8 september

ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेला आठ को

Wed, 04 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mela on 8 september
अयोध्या। दर्शनगर के ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले की प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूर्यमंदिर परिसर में रविवार को वृहद मेले का आयोजन होगा। मेेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर हैं।
विज्ञापन

सूर्यमंदिर परिसर में रविवार को वृहद मेले का आयोजन होगा। मेले में शहर सहित आस-पास के जिलों अंबेडकरनगर, टांडा आदि से भी श्रद्धालु आते हैं।
सूर्यकुंड पौराणिक है। आरोग्यता प्रदान करने में यह तीर्थ आज भी आदर्श स्वरूप है। इस तीर्थ के प्रभाव से दर्शन सिंह महाराजा अयोध्या द्वारा यहां पर दर्शननगर बसाया गया और उन्होंने इस तीर्थ का समुचित जीर्णोद्धार भी कराया।
विज्ञापन

यहां पर भादौ षष्ठी में मेला समारोह के साथ होता है और यहीं सूर्यदेव की वर्ष गांठ का दिवस भी है। भादौ शुक्ल षष्ठी के बाद जो रविवार आता है उस दिन बड़ा मेला होता है उसे बड़ा रविवार कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षों में सूर्यकुंड में हुई डूबने की घटनाओं को लेकर प्रशासन इस बार सतर्क है। सूर्यकुंड मेले में सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। मेले के दिन मेला क्षेत्र में वाहनों में का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed