फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Medical college preparing for inspection of NMC

Ayodhya News: एनएमसी के निरीक्षण की तैयारी कर रहा मेडिकल कॉलेज

Sun, 26 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Medical college preparing for inspection of NMC
दर्शननगर स्थित दो सौ बेड के अस्पताल में समाज व्यवस्थित कराते कर्मी।-संवाद
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पांचवें बैच की अनुमति के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की टीम द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुट गया है। सबसे पहले इसके लिए आवश्यक 470 बेड का मानक पूर्ण करने का प्रयास चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओर से मानकों पर खरा उतरने का दावा किया जा रहा है।वर्ष 2019 से राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में एमबीबीएस की कक्षाएं चल रही हैं। मौजूदा सत्र में चौथे बैच की कक्षाएं चल रही हैं और अब पांचवें बैच की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी चल रही है। पांचवें बैच को चलाने के लिए तमाम आवश्यक संसाधनों, मैन पावर आदि के अलावा 470 बेड का अस्पताल होना जरूरी है। एनएमसी की टीम द्वारा परिसर का औचक निरीक्षण किया जाता है और मानकों के अनुरूप समस्त सुविधाएं व व्यवस्थाएं मिलने पर कक्षाएं संचालित करने के लिए अनुमति दी जाती है। शीघ्र ही टीम के पहुंचने की संभावना भी जताई है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दर्शननगर अस्पताल में क्लीनिकल कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां अभी तक तीन सौ बेड का अस्पताल सक्रिय था, जहां कोविड आदि के बाद करीब 400 बेड तक इंस्टॉल किए गए थे। बीते सप्ताह इसी परिसर में निर्मित 200 बेड के अस्पताल को भी हस्तांतरित कर दिया गया है, जहां शेष 70 बेड को अतिशीघ्र स्थापित करने, मानक के अनुरूप आवश्यक उपकरणों को व्यवस्थित करने समेत अन्य कवायद शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि पांचवें बैच के लिए आवश्यक 70 और बेड को नए भवन में स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल मानकों पर पूर्ण है। पांचवें बैच की अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed