{"_id":"61be1b640f2c7125ce5b44b9","slug":"mayor-took-inspiration-to-decorate-his-city-faizabad-news-lko6095584181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने शहर को सजाने की प्रेरणा लेकर गए महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने शहर को सजाने की प्रेरणा लेकर गए महापौर
विज्ञापन
रामलला दर्शन करते महापौर व कार्य की प्रगति जानते महापौर
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वाराणसी में हुए महापौर सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न महानगरों के महापौर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामलला सहित मंदिरों में दर्शन-पूजन कर जहां वे निहाल दिखे तो वहीं राममंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर भावविभोर हो गए। कई महापौर व उनके परिवार ने रामनगरी की रज माथे पर लगाई। महापौर ने हनुमानगढ़ी का दर्शन कर हनुमान जी से निरंतर काम करने की शक्ति मांगी।
रामलला से अपने शहर के नागरिकों की खुशहाली की कामना की। अयोध्या की धार्मिकता में लीन महापौर रामनगरी से बिना थके काम करने व अपने शहर को सजाने की प्रेरणा लेकर लौट गए। दो दिन पूर्व ही 15 दिसंबर को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया था। शनिवार को 12 राज्यों के महानगरों के महापौर सपरिवार अयोध्या पहुंचे।
हाईवे स्थित एक होटल में पहुंचने के बाद सभी महापौर अलग-अलग समूह में दर्शन-पूजन के लिए निकले। सभी ने हनुमानगढ़ी, रामलला, कनकभवन में दर्शन-पूजन कर नयाघाट जाकर मां सरयू की भी पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला का करीब 15 मिनट तक दर्शन-पूजन के बाद सभी महापौर रामजन्मभूमि गए।
विज्ञापन
वहां रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सभी को रामनामी, रामचरितमानस व प्रसाद देकर अभिनंदन किया। इसके बाद राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य को भी देखा, मंदिर की तकनीकि व भव्यता को लेकर जब कार्यदायी संस्था एलएंडटी के इंजीनियरों ने सभी को अवगत कराया तो सभी के मुख से जय श्रीराम का उद्घोष अनायास ही निकल पड़ा। सभी राम मंदिर निर्माण कार्य को देखकर निहाल नजर आ रहे थे।
दर्शन-पूजन के बाद महापौर बोले कि हनुमान जी से उन्होंने निरंतर काम करने की प्रेरणा मिली है। रामलला से अपने राज्य की खुशहाली की कामना की है। कनक भवन की शांति ने काफी प्रभावित किया। अंत में महापौर के समूह ने सरयू तट पहुंचकर मां सरयू का आचमन किया, पूजा-अर्चना की। सरयू की निर्मलता देखकर प्रभावित नजर आए।
सभी ने कहा कि सरयू की तरह ही अपने शहर के जलस्रोतों को साफ-सुथरा करने का संकल्प लिया है। बदलती अयोध्या की आभा से प्रभावित महापौर इस बात को लेकर संतुष्ट दिखे की भविष्य की अयोध्या स्वर्णिम संभावनाओं को आत्मसात करने के लिए तैयार है। पूरे विश्व के लिए भी अनुकरणीय बनने जा रही है।
रामलला हम आएंगे... के नारे की हो रही सिद्धि
रामलला का दर्शन व राममंदिर निर्माण कार्य देखकर लौटे जम्मू कश्मीर सिटी के मेयर सीएम गुप्ता ने कहा कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे... के नारे की सिद्धि राममंदिर निर्माण से हो रही है। कहा कि अब वह सभी अयोध्या आकर इसके साक्षी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब से पीएम मोदी ने देेश की बागडोर संभाली है, जम्मू कश्मीर के हालात बदले हैं।
विकास में सबसे बड़ी बाधक धारा 370 को हटाया गया। अब जम्मू में विकास हो रहा है, लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद बोलीं कि काशी व अयोध्या मॉडल भविष्य में सभी के लिए नजीर बनने जा रहा है। आगामी चुनाव में विकास व मंदिर निर्माण मुद्दा बनेगा।