फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mansoon arrived in ayodhya

तीन दिन पहले ही पहुंचा मानसून, झूमकर बरसे मेघ

Sun, 23 Jun 2019 08:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
mansoon arrived in ayodhya
बारिश के दौरान काली घटाएं छाने से अयोध्या शहर में दोपहर 3.32 बजे चौक में मुख्य मार्ग पर कुछ ऐसा दिखा ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में रविवार को तीन दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से धरती की प्यास बुझ गई।
विज्ञापन


शाम तक 50 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है, इससे शहर की सड़कों-गलियों से लेकर खेत पानी से लबालब दिखे। इसी के साथ किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वहीं झमाझम बारिश से हर कोई खुश है। कहीं, बाइकर्स फर्राटे भरते दिखे तो कहीं पानी से भरे मैदानों में बच्चे खेल रहे हैं। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून पूरी तरह से प्रदेश को कवर कर लेगा। रविवार को जिले में मानसून की दस्तक के बाद 50 मिमी. से अधिक वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पुरवा हवा ने शुक्रवार शाम से रफ्तार पकड़ी। इसका परिणाम यह हुआ कि बिहार में सक्रिय मानसून ने 72 घंटे के बजाय 10 घंटे में ही यहां दस्तक दे दी।
मानसून फिलहाल दिल्ली व उत्तराखंड की ओर तेजी से चल रहा है। मानसून की दस्तक के साथ जिले में रात दो बजे के बाद बारिश का सिलसिला मानसून के सक्रिय होने के साथ रफ्तार पकड़ता गया।

रात से शुरू हुई बारिश दिनभर सक्रिय रही। दिन हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें व गलियां लबालब हो गईं। खेत-खलिहान भी पानी में डूबे दिखे।
अब किसान धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। दूसरी ओर पिछले एक पखवारे से चल रही उमस भरी गर्मी से शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली।



जिले में मानसून ने अनुमान से 72 घंटे पहले ही दस्तक दे दी है। पूरे जिले में देर शाम तक 50 मिमी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। सर्वाधिक बारिश बीकापुर तहसील क्षेत्र में हुई है। अगले चौबीस घंटे में भी मानसूनी बारिश होने के आसार हैं।
डॉ. अमरनाथ मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, एनडी विवि, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed