फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Manas quadrants will echo in 25 places of Ramnagari

रामनगरी के 25 स्थानों पर गूजेंगीं मानस की चौपाइयां, भूमि पूजन पर राममय होगी अयोध्या 

Fri, 31 Jul 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
Manas quadrants will echo in 25 places of Ramnagari
अयोध्या का गर्भगृह - फोटो : amar ujala

भूमि पूजन के दिन पांच अगस्त को अयोध्या राममय नजर आएगी। अयोध्या को सजाने संवारने का काम तो तेजी से हो ही रहा है, इसके साथ ही धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए भी रामनगरी की धार्मिक महत्ता को प्रदर्शित करने की तैयारी है। भूमि पूजन के दिन रामनगरी के  25 स्थानों पर मानस पाठ व भजन के कार्यक्रम तय किए गए हैं, पूरी रामनगरी में मानस की चौपाईयां गूंजती नजर आएंगी तो हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ से पूरा माहौल धार्मिक हो उठेगा।

विज्ञापन


मोदी के अयोध्या दौरे को ऐतिहासिक बनाने को विभिन्न आयोजनों की कड़ी में रामनगरी के 25 स्थलों पर मानस पाठ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए चार-चार सदस्यों की कुल 25 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 100 कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। रामनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों के पास मानस की चौपाईयां गूजेंगी तो धार्मिक भजनों की धुन पूरे शहर को राममय बनाने का काम करेगी। 
विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि शहर के गुप्तारघाट, रामजानकी मंदिर साहबगंज, चुटकी देवी मंदिर साकेत महाविद्यालय के सामने, टेढ़ीबाजार अयोध्या, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, कनकभवन, हनुमानगढ़ी, दशरथमहल, झुनकीघाट, नागेश्वरनाथ नाथ मंदिर मणिरामदास की छावनी, हनुमानबाग, दिगंबर अखाड़ा, बड़ाभक्तमाल, जानकीघाट, अशर्फी भवन, जालपा देवी, जानकी महल ट्रस्ट, राजसदन अयोध्या, मणि पर्वत अयोध्या, छोटी देवकाली मंदिर, सूर्यकुंड दर्शननगर, नाका हनुमानगढ़ी फैजाबाद, बड़ी देवकाली मंदिर व हनुमानगढ़ी रिकाबगंज को मानस पाठ व भजन कार्यक्रमों के लिए चिंहिंत किया गया है, यह कार्यक्रम के लिए छोटे-छोटे पंडाल भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed