फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Makrana's white marble will enhance the grandeur of Ram temple

मकराना का सफेद संगमरमर बढ़ाएगा राममंदिर की भव्यता

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Makrana's white marble will enhance the grandeur of Ram temple
अयोध्या। श्रीराममंदिर भव्यता की दृष्टि से देश-दुनिया के शीर्ष मंदिरों में शामिल हो, इसे लेकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कई योजनाओं पर काम रहा है। राममंदिर परिसर में प्रवेश करते ही त्रेतायुग का अहसास हो, ट्रस्ट की कुछ इसी तरह की तैयारी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मकराना का संगमरमर भी अब राममंदिर की भव्यता निखारेगा। राममंदिर जहां वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से बनेगा तो वहीं मंदिर की चौखट को मकराना के सफेद संगमरमर से सुसज्जित किया जाएगा। राममंदिर में नक्काशी युक्त कुल तीस चौखट लगेंगे।
विज्ञापन

राममंदिर वास्तु व स्थापत्य कला की दृष्टि से भव्तया की मिसाल होगा। तीन मंजिला राममंदिर में अब मकराना के सफेद संगमरमर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। राममंदिर की चौखट मकराना के ही पत्थरों से बनाई जाएगी। इसे लेकर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर के सिंहद्वार, गर्भगृह, गूढ़मंडप सहित अन्य स्थलों पर मकराना के सफेद संगमरमर से सुसज्जित कुल 30 चौखट लगाए जाएंगे जो रामलला के मंदिर को भव्यता प्रदान करेंगे।
सफेद संगमरमर से बने कुछ चौखट श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला में लाए जा चुके हैं, बाकी चौखट की तराशी का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इन चौखटों की नक्काशी भी आकर्षक होगी। जो चौखट तराशकर कार्यशाला में रखी गई है उसमें शंख उभरा है।
राम के जीवन की झांकी भी इस चौखट में उकेरी गई है, अन्य देवी-देवताओं के चित्र भी इसे भव्यता का पुट देते प्रतीत होते हैं। शेष चौखटों पर भी इसी तरह की नक्काशी की जानी है।
राममंदिर की खिड़कियों में वंशी पहाड़पुर का सैंड स्टोन इस्तेमाल होगा। वंशी पहाड़पुर से शीघ्र ही पिंक व सैंड स्टोन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसे लेकर राजस्थान सरकार से वार्ता चल रही है।
राममंदिर परिसर त्रेतायुग के मनमोहक दृष्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं से भी लैस होगा। ट्रस्ट ने इसका प्रारंभिक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अब इस मास्टर प्लान में रामनगरी के साधु-संतों का सुझाव भी शामिल किया जाएगा। मास्टर प्लान में संतों की आवश्यकताओं को भी शामिल किया जाए, इसे लेकर ट्रस्ट कार्यदायी एजेंसियों से संपर्क कर रहा है।
ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि राममंदिर आंदोलन से लेकर राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने तक हर कदम पर संतों की राय ली जाती रही है। इसलिए राममंदिर परिसर को कैसे त्रेतायुगीन दृश्यों से सजाया जाए, इस बावत भी उनसे राय ली जाएगी, इसे लेकर विचार चल रहा है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर परिसर भव्यता की मिसाल होगा। तीन मंजिला राममंदिर में कुल तीस चौखट होंगे जो कि मकराना के सफेद संगमरमर से निर्मित किए जाएंगे। इस पर की गई नक्काशी भी आकर्षक होगी। चौखट के कुछ पत्थर तराशे भी जा चुके हैं जिन्हें कार्यशाला में रखा गया है। शेष चौखट के पत्थरों की तराशी शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed