{"_id":"632613bd981f8b37b83aab43","slug":"maintain-all-roads-of-city-before-26-september-faizabad-news-lko64882153","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से पहले दुरुस्त कराई जाएं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से पहले दुरुस्त कराई जाएं शहर की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामलीला, दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यदायी विभाग को 26 सितंबर से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। नवरात्रि के पूर्व शहर में बेहतर साफ -सफाई, गड्ढे, नालों को ठीक कराने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस, कार्यदायी विभागों के अफसरों व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी उपजिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बैठक कर वहां की समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा। केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल व संरक्षक विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सड़क सहित अन्य समस्याएं उठाई। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि रामलीला दुर्गापूजा व दशहरा पर्व के दौरान कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होने दी जाएगी, शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, दुर्गापूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता सहित जनपद के सभी दुर्गापूजा एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचंदर यादव सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।