फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahashivratri today, ban on four wheelers

महाशिवरात्रि आज, चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध

Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, ban on four wheelers
अयोध्या। रामनगरी में महाशिवरात्रि का पर्व आज विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया जाएगा। शिव उपासना की धूम होगी। पर्व को लेकर रामनगरी के शिवालयों को भव्यता प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन

रामनगरी में लाखों भक्तों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए गुरुवार को चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को रामनगरी में हर-हर महादेव की गूंज होगी। आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था निवेदित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर जिले भर के शिवालयों को सजाया, संवारा गया है, उन्हें भव्यता प्रदान की गई है। प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आसपास के जिलों बस्ती, गोंडा, हरैया, नबाबगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों का रेला उमड़ेगा।
इसको लेकर रामनगरी की सुरक्षा सख्त करते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गुरुवार को चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
स्नानघाटों पर पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जाएगी।
नागेश्वरनाथ मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिवबरात निकाली जाएगी। नागेश्वरनाथ मंदिर के व्यवस्थापक सभापति तिवारी ने बताया कि बरात में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्रादिक देवताओं की भव्य झांकी व लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे।
मंदिर के पुजारी पंडित रामाज्ञा मिश्र ने बताया कि बरात का क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर स्वागत किया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं।
ज्योतिषियों का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग आने से त्योहार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। इन शुभ संयोगों के बीच महाशिवरात्रि पर पूजा सर्वोत्तम फलदायक होगी।
ज्योतिषाचार्य आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। 11 मार्च गुरुवार को त्रयोदशी और चतुर्दशी मिल रही है।
इस दिन शिव योग, सिद्धि योग और घनिष्ठ नक्षत्र का संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को सुबह 9:24 तक शिव योग रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा, जो 12 मार्च सुबह 8:29 तक रहेगा।

शिव योग में किए गए सभी पूजा-पाठ शुभफलदायक होते हैं। इसके साथ ही रात 9:45 तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य शिवेंद्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर निशीथ काल में पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
पूजा की कुल अवधि करीब 48 मिनट तक रहेगी। पारण मुहूर्त 12 मार्च को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed