{"_id":"5f56693e8ebc3e54e44029f2","slug":"mahant-dance-gopal-das-returned-to-ayodhya-faizabad-news-lko5389917116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीत अयोध्या लौटे महंत नृत्य गोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीत अयोध्या लौटे महंत नृत्य गोपाल दास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सोमवार को 25 दिन बाद कोरोना से जंग जीतकर अयोध्या लौटे तो संतों में उत्साह नजर आया। दोपहर करीब 12.30 बजे वे मेदांता हॉस्पिटल से एयर एंबुलेंस के जरिए यहां हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां मौजूद डीएम समेत संतों व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार से मणिरामदास की छावनी पहुंचे तो संतों ने जयघोष कर प्रसन्नता व्यक्त की।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन के लिए गए थे, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जांच में 13 अगस्त को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
महंत नृत्य गोपाल दास को चेस्ट में संक्रमण और हल्के फीवर की शिकायत थी। महंत नृत्य गोपाल दास की तीन अन्य रिपोर्ट नेगेटिव आईं तो सोमवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से वे दोपहर में अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन
हवाई पट्टी पहुंचने पर नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, संत पंजाबी बाबा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। यहां से कार के जरिए वे मणिरामदास की छावनी पहुंचे तो यहां संत आनंद शास्त्री के निर्देशन में संतों ने जयघोष कर प्रसन्नता व्यक्त की।
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि 82 वर्ष की आयु में कोरोना जैसे संक्रमण से बचकर सकुशल वापस आने का प्रमुख कारण महंत नृत्य गोपाल दास की संयमित दिनचर्या है। उनका संयमित आहार, योगाभ्यास और भगवान के चरणों में उनकी अगाध श्रद्धा बड़ा असर देखने को मिला। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा का कहना है कि महंत नृत्य गोपाल दास आज एयर एंबुलेंस से मेदांता हॉस्पिटल से अयोध्या आए हैं। अब वह सुरक्षित व स्वस्थ हैं। यहां उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।
महंत नृत्य गोपाल दास को अभी कुछ दिनों तक आश्रम में होम क्वारंटीन रखा जाएगा। बाहरी लोगों के उनसे मिलने पर रोक लगाई गई है। वे कुछ दिनों तक अपने स्थान मणिराम दास की छावनी में स्वास्थ्य लाभ लेंगे। मणिराम दास की छावनी पहुंचने पर श्रीराम अस्पताल के डॉ. एसके पाठक, डॉ. वाईपी सिंह आदि ने पहुंचकर तत्काल उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया कि उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी। आश्रम में सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, पूरे आश्रम को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जा रहा है।