फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   LPG leaks and cooker bursts, two women burnt

कुकर फटने और रसोई गैस लीक होने से दो विवाहिताएं झुलसी

Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
LPG leaks and cooker bursts, two women burnt
फैजाबाद में झुलसी विवाहिता का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक घर में रसोई गैस लीक होने से आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से विवाहिता झुलस गई। तारुन थाना क्षेत्र में कुकर फटने से विवाहिता झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने से उसे भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह अयोध्या के हनुमानगढ़ी चौराहे के पास रहने वाली विवाहिता पूजा गुप्ता (30) पत्नी रवींद्र गुप्ता घर में भोजन बनाने जा रही थी। पूजा ने जैसे ही खाना बनाने के लिए रसोई गैस का रेगुलेटर चालू किया और बर्नर पर लौ दिखाई।
विज्ञापन


इसी बीच तेज लौ निकली और विवाहिता के कपड़ों में आग लग गई। चीख-पुकार पर परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया और विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। आशंका जताई जा रही है कि रसोई गैस में लीकेज से हादसा हुआ। तारुन थाना क्षेत्र के गांव गुरौली में सुबह बीना चौरसिया (31) पत्नी महेश चौरसिया घर में खाना बना रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक कुकर फट गया। चपेट में आने से बीना झुलस गई। उसको परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव निवासी किशोरी ज्योति (16) पुत्री मनोज कुमार को रविवार दोपहर भर्ती कराया गया।


डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि पूजा 25 फीसदी और बीना चौरसिया 30 फीसदी झुलसी है। उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed