फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Looking for alternative routes on the arrival of the President

राष्ट्रपति के आगमन पर वैकल्पिक रास्तों की तलाश

Sat, 14 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Looking for alternative routes on the arrival of the President
अयोध्या। राष्ट्रपति के अयोध्या पहुंचने से दो घंटे पहले से रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से लेकर प्लेटफार्म नंबर-एक तक पहुंचने के सभी मार्ग पूरी तरह सील रहेंगे। इसके साथ ही स्टेशन के मुख्य गेट पर आने के लिए श्रीराम अस्पताल व रायगंज तिराहे से आने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।
विज्ञापन

इन रास्तों से राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रेन में चढ़ने व उतरने वाले यात्री प्लेटफार्म नंबर-दो से रायगंज रेलवे क्रॉसिंग जाने वाले मार्ग से होकर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल प्रशासन के स्तर पर सुझाए गए इस वैकल्पिक रास्ते को लेकर भी पेंच फंसा है। रेलवे क्रॉसिंग से विद्वाकुंड दर्शननगर मार्ग सीवर लाइन निर्माण के चलते पहले से ही बीते तीन माह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को डीएम, एसएसपी ने पूरी टीम के साथ भ्रमण कर राष्ट्रपति के आगमन पर उपयोग में लाए जाने वाले सभी वैकल्पिक रास्तों की तलाश के लिए घंटों मशक्कत की। राष्ट्रपति आगामी 29 अगस्त को एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन से सुबह 11:30 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे और शाम 3:50 बजे वापस लखनऊ के लिए इसी ट्रेन से रवाना होंगे।
चार घंटे के इस भ्रमण के दौरान स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-एक पूरी तरह से सील रहेगा। जबकि स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन सुबह 8 बजे से ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन के मुख्य गेट तक पहुंचने वाले रास्तों को भी करीब 6 घंटे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान आने जाने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर- दो व तीन से गुजारा जाएगा।
यात्रियों के स्टेशन आने व जाने के लिए रेल व जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रास्ते का चुनाव कर लिया गया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर- दो से पीछे के रास्ते से होकर रायगंज रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली कच्ची व ऊबड़ खाबड़ सड़क को समतल कर यात्रियों व उनके वाहनों के आने जाने लायक बनाने का कार्य होगा।
डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडेय ने स्टेशन स्टाफ को भरोसा दिलाया है कि यात्रा के दौरान यात्रियों के आवागमन के लिए टैंपों, विक्रम व ई रिक्शा आदि को प्लेटफार्म नंबर दो के इस अस्थाई रास्ते से संचालित कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने यात्रियों के आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का चयन तो कर लिया लेकिन यह रास्ता सफर के लिए आसान नहीं है। रायगंज रेलवे क्रॉसिंग से विद्वाकुंड होकर दर्शन नगर व मणि पर्वत होकर रानोपाली व मुख्य मार्ग तक जाने वाला रास्ता सीवर लाइन निर्माण के चलते बीते करीब तीन माह दो जगहों से बंद है।
29 अगस्त से पूर्व सीवर लाइन का निर्माण कर रास्ते को दुरुस्त करना संभव नहीं दिख रहा। ऐसे में इस रास्तें से यात्रियों के वाहन का आना जाना संभव नहीं लग रहा। वहीं रायगंज रेलवे क्रॉसिंग से रायगंज, जैन मंदिर होकर मुख्य मार्ग व बाईपास पर जाने वाला मार्ग भी कई जगहों से जर्जर है।
इस मार्ग पर जैन मंदिर से पुलिस चौकी जाने वाले रास्ते पर करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सीवर लाइन कनेक्शन जोड़ने के लिए दो माह पहले खोदी गयी सड़क जस की तस पड़ी है।
शनिवार को जिलाधिकारी व एसएसपी ने टीम के साथ इन वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग से विद्वाकुंड मार्ग पर सीवर लाइन निर्माण के चलते बंद पड़े रास्ते को भी देखा और संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति व पूरा होने के विषय में जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों ने दो सप्ताह में निर्माण पूरा होने में असमर्थता जताई।

इसके बाद डीएम ने अन्य वैकल्पिक रास्तों को ढूंढने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-दो से रेलवे क्रॉसिंग तक आने वाले मार्ग को देख कर रास्तें में जगह जगह लगे मिट्टी के ढेर को हटवाकर अस्थाई मार्ग बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक कार निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम सिटी वैभव शर्मा, जल निगम, लोक निर्माण व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed