{"_id":"5ea057138ebc3e9088555d5e","slug":"lock-down-faizabad-news-lko518644294","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम शुरू करने से पहले मजदूरों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम शुरू करने से पहले मजदूरों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
काम शुरू होने से पहले मजदूरों को किया गया सैनिटाइज।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मनरेगा योजना के तहत मवई ब्लॉक के 55 ग्राम पंचायतों में से 12 गांवों में बहार लौट आई है। कार्यस्थल पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं। कार्यस्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। पीने के स्वच्छ जल का भी इंतजाम है।
मवई ब्लॉक के मनरेगा कार्यों की निगरानी के नियुक्त तकनीकी सहायक आशीष तिवारी ने बताया कि मवई ब्लॉक के भतमऊ नरायनपुर में तालाब सौंदर्यीकरण, मवई में चकमार्ग पटाई, कुंडरा व मखदुमपुर में तालाब सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ है।
उन्होंने बताया कि अन्य गांवों में भी कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएंगे। बीडीओ मवई राम विलास राम ने बताया कि मवई के 55 ग्राम पंचायत में से 12 ग्राम पंचायत में 200 के करीब मजदूर कार्य मे लग गए हैं। जिनके लिए कार्य स्थल पर हाथ धोने के लिए साबुन, सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
तमसा नदी के तट पर लगे पौधों की सिंचाई के लिए जुटे 7 गांवों के मजदूर
रामायणकाल की प्रसिद्ध नदी तमसा के जीर्णोद्धार के बाद उसके तट पर लगाए गए पौधों की सिंचाई के लिए हुनहना, बरतरा, होलूपुर, बसौढी, बरौली, बीबीपुर, लखनीपुर के मजदूरों को लगाया गया है। मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी ने बताया कि तमसा नदी के तट पर पौधे सूखने लगे थे लेकिन अब सिंचाई हो जाने से पौधों में हरियाली लौटेगी।