{"_id":"626836e4760c710a6e12d36d","slug":"liquor-worth-26-lakhs-was-recovered-from-punjab-going-to-bihar-after-smuggling-faizabad-news-lko6279705130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से तस्करी कर बिहार जा रही 26 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से तस्करी कर बिहार जा रही 26 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन
अयोध्या। एसटीएफ लखनऊ व कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को नवीन मंडी ओवरब्रिज के पास से एक ट्रक से करीब 26 लाख रुपये की 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शराब पंजाब से तस्करी कर बिहार जा रही थी।
लखनऊ एसटीएफ की टीम को मंगलवार को एक ट्रक से तस्करी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार ले जाने की सूचना मिली। इस पर एसटीएफ के उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह व कोतवाली नगर प्रभारी देवेंद्र सिंह की टीम ने नवीन मंडी ओवरब्रिज के पास नाकेबंदी की।
सुबह करीब नौ बजे मुखबिर के बताए हुए ट्रक को आता देख पुलिस ने उसे रुकवाया तो ट्रक के ड्राइवर ने ट्रक पर चावल लदा होने की बात कही। ट्रक पर अयोध्या जनपद का ही नंबर होने पर जब पुलिस ने जांच की उक्त नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चावल की बोरियों के बीच अंग्रेजी शराब की 290 पेटियां बरामद हुई। इन पेटियों में रखी 8160 बोतलों में 2575 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी।
जिस पर सिर्फ चंडीगढ़ बिक्री के लिए लिखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक समेत अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए चालक व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हुए शराब तस्करों की पहचान पवन कुमार निवासी झगरियान थाना नूरपुर बेदी जनपद रुपनगर रोपड़ पंजाब एवं महेंद्र पाल निवासी ग्राम करतार पुर थाना नूरपुर बेदी जनपद रुपनगर रोपड़ पंजाब के रूप में हुई।
सीओ सिटी पलाश बंसल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के रोपड़ जिले से उक्त शराब तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। बताया कि उक्त ट्रक पंजाब के नंबर का है।
वह रास्ते में पड़ने वाले प्रत्येक जनपद में वह ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर वहां के नंबर की प्लेट लगा लेते थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग हैं, उनका पता लगाया जा रहा है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।