फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Landscaping of the temple

Ayodhya News: त्रेतायुग का अहसास कराएगी मंदिर की लैंडस्केपिंग

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Landscaping of the temple
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को जारी की राममंदिर निर्माण की तस्वीर।
अयोध्या। 77 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर की लैंड स्केपिंग (साज-सज्जा) भक्तों को लुभाएगी। परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को त्रेतायुग जैसी अनुभूति होगी। परिसर में जो भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, उन सबकी डिजाइन मंदिर मॉडल की तरह होगी। इसको लेकर शनिवार को समाप्त हुई राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने प्रस्तुतीकरण भी दिया है।
विज्ञापन

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि निर्माण समिति की बैठक में इस बार मंदिर परिसर की लैंडस्केपिंग पर वृहद चर्चा हुई है। मंदिर में जो भी सुविधाएं विकसित होंगी उनकी डिजाइन मंदिर मॉडल से मिलती-जुलती हो ऐसा प्रयास है। रामजन्मभूमि पथ के नाम से विकसित हो रहे दर्शन मार्ग के अलावा मंदिर परिसर में भी करीब डेढ़ किलोमीटर का एक अन्य मार्ग भी बनेेगा। यह मार्ग श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनवाएगा, जबकि रामजन्मभूमि पथ का निर्माण प्रदेश सरकार करा रही है।
विज्ञापन


डॉ. अनिल ने बताया कि रामजन्मभूमि पथ की तरह अंदर का मार्ग भी विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर ऐसे पत्थर लगाए जाएंगे, जो मौसम के अनुकूल हो। गर्मी के मौसम पर भक्तों के पांव नहीं जलेंगे और सर्दी में ठंडक का अहसास भी नहीं होगा। इस मार्ग पर भक्तों के लिए मूलभूत सुविधाएं किस स्थान पर विकसित होंगी, इसका प्रजेंटेशन कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह मंदिर में फौव्वारा लगाने, त्रिस्तरीय पौधरोपण आदि को लेकर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। मंदिर की लाइटिंग व्यवस्था पर भी मंथन हुआ है। मंदिर की आंतरिक व बाहर की प्रकाश व्यवस्था अलग होगी। मंदिर के ऊपर, परकोटा आदि पर किस तरह की प्रकाश व्यवस्था हो, इसको लेकर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।


राममंदिर के भूतल का 80 फीसदी काम पूरा

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को राममंदिर निर्माण की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर देश दुनिया के भक्तों को प्रगति दिखाई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्विटर हैंडल से चित्र जारी करते हुए लिखा कि राम भरोसो राम बल, राम नाम बिस्वास, सुमिरत सुभ मंगल कुसल, मांगत तुलसीदास...। इस चित्र के जरिए मंदिर निर्माण की भव्यता व दिव्यता दिखाने की कोशिश है। मंदिर के भूतल का अब तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed