{"_id":"64c5580f6c306d076e005b27","slug":"land-fraud-faizabad-news-c-13-1-lko1020-355667-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मृतक की जमीन का किया बैनामा, उप निबंधक समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मृतक की जमीन का किया बैनामा, उप निबंधक समेत चार पर केस
Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मृत व्यक्ति की जमीन का बैनामा किए जाने की शिकायत पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील के उप निबंधक समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के माझा तिहुरा उपरहार निवासी वृद्ध रामनरेश की मौत 14 जून 22 को हो गई थी, जबकि 11 जनवरी 2023 को मृतक की ओर से सदर तहसील पहुंचकर लाखों की जमीन का बैनामा कोतवाली क्षेत्र के ही रामपुर हलवारा निवासी अजय के नाम किया गया। वहीं प्रकरण में जमीन मालिक की मौत के चलते वरासतन 26 अगस्त 22 को ही खतौनी में उनके दोनों बेटों आसाराम और केशवराम का नाम दर्ज हो गया था।
पीड़ित आसाराम द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि यह सब फर्जीवाड़ा उप निबंधक सदर संजय कुमार यादव की मिलीभगत से हुआ। बैनामे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर बल्लीपुर निवासी राम अनुज वर्मा तथा पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के पीठापुर आशागीतपुर करमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर हैं। जमीन का बैनामा मृतक रामनरेश की जगह दूसरे को खड़ाकर तथा फर्जी कागजात तैयार करवा कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित आसाराम ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। तब इसकी शिकायत एसएसपी से की। उनके निर्देश पर कोतवाली अयोध्या पुलिस ने केस दर्ज किया।
कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय निवासी रामपुर हलवारा कोतवाली अयोध्या, सुरेंद्र सिंह निवासी पीठापुर करमपुर जिला अंबेडकरनगर, राम अनुज वर्मा निवासी पातेपुर बल्लीपुर कोतवाली बीकापुर व उपनिबंधक संजय कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी राम अनुज वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।