{"_id":"60f310ef8ebc3e6185173732","slug":"kshetra-panchayat-chief-will-take-oath-on-20-faizabad-news-lko5873955148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत प्रमुख 20 को शपथ लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत प्रमुख 20 को शपथ लेंगे
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को होगा। संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 20 जुलाई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी स्तर से तैयार शुरू कर दी गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए बुलाने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है।
ब्लॉक प्रमुखों को उपजिलाधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ ग्रहण के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। सदर तहसील में पड़ने वाले पूरा बाजार में शपथ ग्रहण 11 बजे और मया बाजार में दो बजे होगा।
विज्ञापन
बीकापुर तहसील के बीकापुर ब्लॉक पर 11 बजे और तारुन में दो बजे, सोहावल तहसील के सोहावल ब्लॉक में शपथ 11 बजे और मसौधा में दो बजे, मिल्कीपुर तहसील के मिल्कीपुर ब्लॉक पर 11 बजे, हैरिंग्टनंज ब्लॉक में एक बजे और अमानीगंज में तीन बजे, रुदौली तहसील के रुदौली ब्लॉक में 11 बजे और मवई ब्लॉक में दो बजे शपथ ग्रहण होगा।
पंचायत राज विभाग ने भी रोस्टर जारी किए जाने की पुष्टि की है। शपथ ग्रहण के बाद ही क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक का आयोजन होगा।