{"_id":"5f78a6688ebc3e9bf851f56d","slug":"krishi-vigyan-kendra-to-be-built-on-14-70-hectare-faizabad-news-lko543358411","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.70 हेक्टेयर में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.70 हेक्टेयर में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासीन सुल्तानपुर को खुद का भवन मिलेगा। ये भवन करीब 14.707 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सांसद मेनका गांधी ने इसके लिए भूमि पूजन किया।
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र के लिए 14.707 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, जिसमें एक एकड़ भूमि पर प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही केंद्र पर मधुमक्खी पालन, अजोला यूनिट, बर्मी कंपोस्ट, मशरूम, बकरी पालन आदि इकाइयां स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस केंद्र द्वारा प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके उपरांत कृषि मंत्री ने करीब साढ़े चार बजे कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी का भ्रमण किया। उन्होंने इस कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा अमेठी के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भवन लगभग पूर्ण होने के करीब है। इस मौके पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष आरके आनंद आदि वैज्ञानिक व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस केंद्र के लिए कुल 13 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है, जिसमें 6.4 हेक्टेयर पर फसलों का उत्पादन किया जा रहा है।