फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   kgbv suspend

Ayodhya News: केजीबीवी का लेखाकार निलंबित, एक बर्खास्त

Tue, 22 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
kgbv suspend
अयोध्या। विभागीय आदेशों की बार-बार अवहेलना करने, वित्तीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करने व सहायक वित्त व लेखाधिकारी समग्र शिक्षा के साथ अभद्रता करने के आरोप में केजीबीवी तारुन में तैनात लेखाकार शशांक शेखर त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक साल से अनुपस्थित चल रहे केजीबीवी मिल्कीपुर पर तैनात लेखाकार शैलेंद्र कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने व विद्यालय के छात्र व स्टाफ के साथ नियमित विवाद करने के आरोप में हैरिगटंगंज में तैनात सहायक रसोइया किरन देवी की भी संविदा समाप्त कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस संतोष कुमार राय ने बताया कि अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई जांच के बाद की गई है। बताया कि जनपदीय समिति द्वारा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ के आदेश पर जिले में संचालित 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सत्र 2022-23 में कार्यरत 97 महिला व 26 पुरुष शैक्षिक व शिक्षणेतर कर्मियों का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed