फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Keep medicines in excess quantity, pay bills to patients

अधिक मात्रा में रखें दवाएं, मरीजों को दें बिल

Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Keep medicines in excess quantity, pay bills to patients
अयोध्या। जिला अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीआर क्षय रोगियों को दवा वितरित करने आए मंडलायुक्त ने शनिवार को जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संचालक से अधिक से अधिक मात्रा में दवाएं रखने व मरीजों को दवा का बिल देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा शनिवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे और जन औषधि केंद्र के दवा काउंटर पर दो महिला रोगियों द्वारा खरीदी गई दवा देखी। दवा के निर्धारित मूल्य एवं समाप्ति तिथि की जांच की तो सही पाई गई। दवाइयों की उपलब्धता कम होने पर उन्होंने दवा विक्रेता को निर्देश दिया कि विभिन्न दवाइयों का अधिक से अधिक मात्रा में स्टॉक रखें। साथ ही सभी खरीदारों को बिल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीआर क्षय रोगियों के लिए नई दवा बेडाक्विलिन की शुरुआत की। जिले में पहली बार मिल रही इस दवा को नए एमडीआर क्षय रोगियों सूफिया खान व बलराम को उपलब्ध कराकर दवा लांच किया। साथ ही विश्व क्षयरोग दिवस पर मंडलायुक्त ने गोद लिए क्षय रोगी अंजेश निषाद को दूसरी बार पोषक आहार की किट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि 2025 तक क्षय रोग को देश से भगाना है। ऐसा सिर्फ स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही संभव नहीं हो सकेगा, इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. चिरंजी राय, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, चेस्ट फिजीशियन डॉ. आरपी राय, डॉ. शिवकुमार वर्मा व उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed