फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kaushalya Bhawan also became part of the Ram temple

कौशल्या भवन भी हुआ राम मंदिर का हिस्सा

Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kaushalya Bhawan also became part of the Ram temple
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए एक तरफ जहां गर्भगृह स्थल पर नींव की भराई का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ रामजन्मभूमि परिसर के विस्तार को लेकर भी ट्रस्ट ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

विस्तार के ही क्रम में रामकोट क्षेत्र स्थित फकीरेराम मंदिर के बाद अब कौशल्या भवन भी राम मंदिर का हिस्सा बन गया हैं। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कौशल्या भवन के स्वामी को चार करोड़ की धनराशि व विस्थापन के लिए 12 बिस्वा भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन

श्रीरामजन्म भूमि का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 108 एकड़ में किया जाना है। जिसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में करोड़ों की लागत से अतिरिक्त जमीन खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर के आसपास के मंदिरों व नजूल की भूमि को मंदिर का हिस्सा बनाने की कवायद कई महीनों से चल रही है। अब तक परिसर से सटे करीब एक दर्जन मंदिर रामजन्मभूमि परिसर का हिस्सा बन चुके हैं।
पहले प्राचीन फकीरे राम मंदिर को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम दर्ज किया गया तो वहीं अब कौशल्या भवन को भी ट्रस्ट ने खरीद लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कौशल्या भवन के एवज में ट्रस्ट द्वारा भवन के महंत को चार करोड़ रुपये व 12 बिस्वा जमीन दिए जाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed