{"_id":"f096b63990998ede37ac3bd0958d9cd7","slug":"kartik-purnima-snan-today-descended-devotee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, उमड़े भक्त
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा मेले का प्रमुख पर्व पूर्णिमा स्नान बुधवार को है। मुख्य स्नान को लेकर नगरी के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।
मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। कार्तिक पूर्णिमा मेला चौदहकोसी परिक्रमा मेले के साथ चल रहा है।
मेले के प्रमुख दो पर्व चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न हो गई है। मेले का अंतिम पर्व पूर्णिमा स्नान बुधवार को है। मुख्य स्नान पर्व को लेकर नगरी के मठ-मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां चरम पर हैं।
विज्ञापन
विभिन्न स्थलों पर चल रही श्रीरामचरित मानस व श्रीमद्भागवत् की कथाओं में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुख्य स्नान पर्व पर लाखों की भीड़ सरयू के घाटों पर जुटेगी।
पूर्णिमा स्नान को लेकर नगरी के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने मंगलवार की सुबह से ही डेरा डालना शुरू कर दिया।
सुबह से स्नान घाट पर पतित पावनी सरयू में स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध विवादित परिसर स्थित विराजमान रामलला, श्री हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, श्रीकालेराम समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही।
शाम से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेला क्षेत्र के मुख्य मार्गों के साथ ही मठ-मंदिरों तक दिखने लगी। मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर दूसरी बेला से ही यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया।
श्रीराम अस्पताल से नयाघाट बंधा तिराहे के बीच चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।